Blog बिहार

बिहार LIVE: नीतीश के इस्तीफे के बाद दिल्ली से पटना तक हलचल, अब ये है मास्टरप्लान!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को MLC (विधान परिषद सदस्य) पद से इस्तीफा दे दिया। सुबह सवा 10 बजे इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि हुई और दोपहर तक इसे मंजूरी भी मिल गई। बता दे कि नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सांसद चुने गए थे। संविधान के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति राज्यसभा […]

By  31 Mar 2026
Updated:
FOLLOW ON Google News

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को MLC (विधान परिषद सदस्य) पद से इस्तीफा दे दिया। सुबह सवा 10 बजे इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि हुई और दोपहर तक इसे मंजूरी भी मिल गई। बता दे कि नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सांसद चुने गए थे। संविधान के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति राज्यसभा का सदस्य बनता है तो उसे 14 दिनों के अंदर अपनी राज्य की सदस्यता छोड़नी होती है। यानी 30 मार्च आखिरी तारीख थी। और उन्होंने ने फाइनली इस्तीफा दे दिया।

CM पद का क्या होगा?

MLC पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार छह महीने तक मुख्यमंत्री रह सकते हैं। चर्चाएं जोरों पर हैं कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक बिहार को अपना नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के कुर्सी पर कौन बैठेंगे इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है।

अब मास्टरप्लान क्या है?

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। 1985 में हरनौत के विधायक से लेकर 2026 में राज्यसभा सदस्य बनने तक, नीतीश अब उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्होंने चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया है।

नितिन नवीन का भी इस्तीफा

वही खबर है कि भाजपा नेता नितिन नवीन ने भी आज विधानसभा सदस्यता त्याग दी। ये 2006 से लगातार बांकीपुर सीट (पटना) का प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे। अब इस्तीपे के बाद इससे बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की स्थिति बनेगी।

Nitish Kumar
Nitish Kumar
CM
Age84

bihar ke cm lagbhag 30 sal se rahen hai or aaj inhone isthipa de diya.

Share करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *